Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नही, सीएम गहलोत इस्तीफा दे: मेहता


राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नही,  सीएम गहलोत इस्तीफा दे: मेहता

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि लगता है अब  राजस्थान में कोई सरकार नाम की चीज नही है।उन्होंने भीलवाड़ा जिले के नरसिंहपुरा में एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के बाद भट्टी में झोंकने की घटना की निंदा की।

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने  नरसिंहपुरा गांव में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद भट्टी में डाल करके निर्मम हत्या किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा टोंक की तरफ से जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन आंदोलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि  राजस्थान में कांग्रेस सरकार अपराधियो को संरक्षण दे रही है।

मेहता ने कहा कि सीएम गहलोत   को अपनी आंखों की पट्टी खोलना पड़ेगा साथ ही प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार की घटनाओं की जिमेदारी लेते हुए अपना स्तीफा देना चाहिए।उन्होंने कहा कि अब हिन्दू समाज महिलाओ के अत्याचार को नही सहेगा।

भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने घटना को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास पर कलंक बताते हुए कहा कि यदि कोई महिला व युवा,दलित अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाता है तो सरकार न्याय देने की जगह लाठियां देती है।

भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका बीना छामुनिया ने राज्य में महिला अत्याचार की घटनाओं से प्रदेश कलंकित होने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने लगता है अपराधियों के आगे घुटने टेक दिए हो।भाजपा युवा मोर्चा टोंक ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जिसमें भीलवाड़ा जिले की नरसिंहपुरा में बकरियां चराने जंगल मे गई जिस दौरान 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के बाद कोयले की भट्टी में जला करके निर्मम हत्या किए जाने की निंदा की है।युवा मोर्चा ने मांग की है कि आरोपियों को पोक्सो एक्ट के अंतर्गत फांसी की सजा दिलवाई जाए साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नही हो इसके लिए सख्त कानून बनाया जाए।प्रदर्शन आंदोलन में पंचायत समिति टोंक के पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,भाजपा दीनदयाल उपाध्याय मंडल टोंक के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, बाबूलाल गुनसारिया,पवन सैनी आदि के अलावा कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहमंद,कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह,पुरानी टोंक के ओमप्रकाश सहित पुलिस जाप्ता मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts