


जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के घर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को छापा मारा है। एसीबी ने मुनेश के पति सुशील गुर्जर सहित दो दलाल नारायण और अनिल को गिरफ्तार किया है।
जयपुर हेरिटेज नगर निगम मेयर मुनेश गुर्जर के पति सुनील गुर्जर पर आरोप है कि उन्होंने हेरिटेज नगर निगम के पट्टे बनाने की एवज में 2 लाख की रिश्वत मांगी थी। हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के घर पर एसीबी का सर्च ऑपरेशन जारी है। मेयर मुनेश की भूमिका को लेकर भी एसीबी जांच कर रही है।