Saturday, 29 August 2026

विधानसभा चुनाव में सक्रियता लाने के लिए भाजपा प्रभारी अरुण सिंह का तीन दिवसीय दौरा, 4 अगस्त को पहुंचेंगे अलवर


विधानसभा चुनाव में सक्रियता लाने के लिए भाजपा प्रभारी अरुण सिंह का तीन दिवसीय दौरा, 4 अगस्त को पहुंचेंगे अलवर

भाजपा ने विधानसभा की चुनाव की तैयारियों को लेकर अब जिले में नेताओं के कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अलवर पहुंच रहे हैं। उनका अलवर, भरतपुर और दौसा  जिले में भाजपा जिला समन्वय समिति की बैठक करने का कार्यक्रम बना है । वे धौलपुर,  करौली जिला समन्वय समिति की बैठक भी करेंगे जिन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

भाजपा के प्रभारी  और राष्ट्रीय महासचिव सांसद अरुण सिंह  के कार्यक्रम के अनुरूप 4 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। 4 अगस्त को शाम 4:00 बजे अलवर दक्षिण भाजपा जिला समन्वय समिति की बैठक लेंगे और शाम 6:00 बजे अलवर शहर भाजपा जिला समूह की बैठक करेंगे । उनका रात्रि विश्राम अलवर में ही रहेगा। 5 अगस्त को प्रभारी अरुण सिंह भरतपुर सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे। प्रातः काल 11:00 बजे भाजपा जिला समन्वय समिति की बैठक लेंगे दोपहर 3:00 भाजपा जिला समन्वय समिति धौलपुर की बैठक होगी। रात्रि विश्राम भरतपुर में ही करेंगे। 6 अगस्त को प्रातः 10:30 मेहंदीपुर  बालाजी मंदिर में दर्शन करेंगे और 11:00  बजे करौली जिला समन्वय समिति की बैठक लेंगे। दोपहर 3:00 बजे दोसा जिला समन्वय समिति की बैठक करेंगे और शाम 6:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Previous
Next

Related Posts