


1995 बैंच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसफ ने गुरुवार को जयपुर कमिश्नर पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें निवर्तमान जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने नए पुलिस कमिश्नर जोसेफ के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर पहुंचने पर बीजू जॉर्ज जोसफ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जहां पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कार्यरत उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
जयपुर पुलिस कमिश्नर का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी वाला पद हैं। सभी पुलिसकर्मियों की सोच यह रहनी चाहिए की कैसे पुलिस के प्रति लोगों की सोच बदली जाए।
उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधी आप के क्षेत्र में आने और अपराध करने से पहले दस बार सोचे। अपराध होना बड़ी बात नहीं हैं अपराध होने के बाद अपराधी नहीं पकड़ा जाए यह बड़ी बात हैं। जयपुर के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस के काम करने के तरीकों में कुछ बदलाव की जरूरत हैं। साथ ही साइबर अपराध को लेकर लोगों को और अधिक जागरुक किया जाएगा। जयपुर में गैंग बनाकर अपराध करने वाले हर प्रकार के बदमाशों के खिलाफ पुलिस का रवैया कड़ा रहने वाला हैं।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि फिल्ड में मौजूद पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हैं कि अपराध होने के बाद केवल एक काम होगा की अपराधी पकड़ा जाए साथ ही उसे सजा ऐसी मिले की वह दोबारा अपराध करने से पहले कई बार सोचे। गैंग पर काम करने के लिए विशेष टीम को लगाया जाएगा। क्राइम कंट्रोल के लिए हर वह सम्भव प्रयास होंगे जो जरूरी हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि जयपुर कमिश्नरेट में अच्छे पुलिस अधिकारी लगे हुए हैं। इनके सहयोग से जयपुर में अच्छी पुलिस व्यवस्था की जाएगी।