


पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक तरफ कांग्रेस की मजबूती के दावा करते है तो दूसरी तरफ उनके ही विधानसभा क्षेत्र टोंक में पायलट समर्थक दो गुट बुधवार की रात को आमने सामने हो गए।इतना ही नही प्रधान सुनीता के पति हंसराज फागणा एवं पार्षद सुनील बंसल समर्थको के बीच हाथापाई हो गई।बाद में वहां पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।इस मामले में दोनों ही गुटों की तरफ से कोतवाली पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है।
विधानसभा चुनाव से पूर्व ही टोंक में पायलट समर्थको की गुटबाजी अब सड़को पर खुल करके आ गई।पिछले दिनों पायलट के सर्किट हाउस में मौजूद होने के समय सरपंच हंसराज फागणा व रामसिंह मुकुल के बीच तनातनी हो गई थी।वही बुधवार की देर रात हंसराज फागणा व कांग्रेस के सुनील बंसल के बीच मोबाइल से बातचीत के बाद दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई।इतना ही नही मामला आपसी हाथापाई तक पहुंच गया । जिसकी इतला के बाद पुलिस उप्पधीक्षक सलेह मोहम्मद,कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सहित अतिरिक्त पुलिस बल प्रधान के निवास पहुंचा साथ ही देर रात तक पुलिस की दोनों पक्षो के बीच विवाद के कारण परेड होती रही।
कोतवाली पुलिस थाना में प्रधान सुनीता के पति एवं सरपंच हंसराज फागणा ने पार्षद सुनील बंसल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता के सुपुत्र हंसराज गाता चौधरी ,पूर्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह मुकुल आदि के खिलाफ जान से मारने की धमकी दिए जाने एवं हथियार व डंडे लेकर सरकारी आवास पहुंच करके मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।फागणा ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाई नही हुई तो खुद सरपंच पद एवं उसकी पत्नी सुनिता के प्रधान पद से इस्तीफा दिए जाने की धमकी दी है।फागणा का कहना है कि ये हमलावर लोग चाहते है कि पायलट टोंक से चुनाव नही लड़े इसलिए माहौल खराब कर रहे है।
वही दूसरी तरफ पार्षद सुनील बंसल ने अरनिया केदार के सरपंच एवं प्रधान सुनीता के पति हंसराज फागणा के खिलाफ मोबाईल से गलौच एवं समझाईश के लिए गए उनके निवास पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने गली गलौच कर गले की चेन तोड़ने का आरोप लगाया है।पार्षद सुनील बंसल का कहना है कि वह खानदानी कांग्रेसी है तथा पायलट के चुनाव में तन,मन व धन से काम किया है,लेकिन फागणा तो पहले भाजपा समर्थक होने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ा था बाद में कांग्रेस में शामिल हुए थे।कोतवाली पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।