Saturday, 29 August 2026

14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप कर कोयले की भट्टी में जलाया शव, पुलिस ने 6 लोगों के लिए हिरासत में,स्थिति तनावपूर्ण


14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप कर कोयले की भट्टी में  जलाया शव, पुलिस ने 6 लोगों के लिए हिरासत में,स्थिति तनावपूर्ण

भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र के गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को कोयले की भट्टी में जला दिया। बुधवार देर रात पता चलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोटडी पुलिस थाना ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

कोटडी के थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि बुधवार को युवती बकरी चराने खेत पर गई थी। शाम को बकरियां तो घर आ गई और वह नहीं पहुंची इस पर परिवार वालों ने कोटड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जयपुर से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई है कोयले की भट्टी से कुछ अवशेष मिले हैं। कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति है वहां पुलिस तैनात की गई है। बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने इस मामले में सीएम अशोक गहलोत से बात कर पीड़ित परिवार को ₹10 लाख की सहायता और खुद की तरफ से ₹ 2.5 लाख देने की घोषणा की है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस घटना की निंदा की है उन्होंने भीलवाड़ा की कोटडी तहसील में 15 साल बी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे भट्टी में जला देने की घटना पर कडा आक्रोश जताते हुए कहा, यह घटना सबको हिला देने वाली है। देशभर में ऐसी घटना कहीं नहीं हुई होगी, राजस्थान इस प्रकार की घटनाओं से कलंकित हो रहा है। सीएम गहलोत को शर्म के मारे इस्तीफा दे देना चाहिए, उनसे गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा तो इस प्रकार कुर्सी से क्यों चिपके हुए है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा  बच्ची के परिवार वाले जब पुलिस के पास मदद मांगने गए तो मदद के बजाए उलटे सीधे सवाल पूछकर उन्हें परेशान किया गया। लेकिन जब परिवार गांव वालों की मदद से बच्ची की तलाश करता है तो कोयले की पांच गैरकानूनी भट्टीयों में से एक भट्टी जलती हुई दिखाई दी, जिसमें तलाश करने पर बच्ची का हाथ और कड़ा निकलता है। इस पूरे मामले में कोताही बरतने वालों को तुरंत बरर्खास्त किया जाना चाहिए। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा प्रदेश में एक के बाद ऐसी शर्मनाक घटनाएं हो रही है, यह वही भीलवाडा है जहां कुछ दिनों पहले एक बच्ची की बोटल में पेशाब डालने की घटना हुई, इसपर जब लोगों ने आक्रोश जताया तो उनपर लाठियां भाजी गई, बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, यहां पर बच्चीयों और बेटियों को स्टाम्प पर बेच दिया जाता है। जो सरकार नारी और बच्चियों की सुरक्षा नहीं कर सकती वह आमजन की सुरक्षा कैसे कर पाएगी।

Previous
Next

Related Posts