


जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी पुलिस बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के पुराने हॉस्पिटल रोड के बंगले पर गुरुवार को पहुंची। पीपाड़ पुलिस के थाना अधिकारी जेवर सिंह ने बताया कि वह उनके थाने के 2 जुलाई 2023 के पोक्सो एक्ट में दर्ज मामले का अनुसंधान करने आए हैं। पुलिस ने वहां रह रहे कर्मचारियों से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई है। पीपाड़ पुलिस के सहयोग के लिए अशोक नगर थाना और एसएमएस थाना के पुलिसकर्मी वहां मौजूद है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मंेद्र सिंह यादव ने मीडिया कांफे्रं स में बताया कि पीपाड़शहर की दो नाबालिग का गत 2 जुलाई को अपहरण किए जाने के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिस पर पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता में नाबालिगों के साथ बीकानेर के दो युवकों को पकड़ा है। नाबालिग पुलिस की संरक्षण में अभी है और आरोपी गिरफ्तार होने के साथ पुलिस हिरासत में है। एसपी ग्रामीण यादव ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि दुष्कर्म की एक बात पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के आवास पर भी हुई है। जहां पर नाबालिग को किसी व्यक्ति द्वारा ले जाया गया था। जहां पर घटना हुई। गुढ़ा के आवास पर रैन बसेरा अथवा गार्ड रूम बना है जहां पर दुष्कर्म होना प्रथम दृष्टया सामने आया है। इस सूचना को वेरिफाई करने के लिए आज सुबह पीपाड़शहर पुलिस की टीम जयपुर पहुंची और आवास के आस पास तलाशी ली है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। इसमें किसकी संलिप्ता है इसका पूरा पता लगाया जा रहा है। एसपी ग्रामीण यादव ने बताया कि नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस बारे में पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज हुआ है।