Saturday, 29 August 2026

कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप, पीडिता और पति के साथ मारपीट, एसपी के आदेश पर मामला दर्जः अनिता भदेल


कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप, पीडिता और पति के साथ मारपीट, एसपी के आदेश पर मामला दर्जः अनिता भदेल

भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल ने कहा कि  शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले भाजपा के लोगों पर लाठीचार्ज करने के बजाय लूट, हत्या और दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते तो सही होता। गहलोत सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बेटे भतीजे और रिस्तेदार खुद दुष्कर्म के आरोपी हैं। अलवर के कठूमर विधायक बाबूलाल बैरवा के भतीजे ने एक महिला से दुष्कर्म किया। और उसके बाद पीडित महिला को थाने जाने से रोका जाता है डराया धमकाया जाता है। जब थाने में मामला दर्ज नहीं हो पाया तो पीडित महिला एसपी के पास फरियाद लेकर जाती है तब जाकर रात 12 बजे मामला दर्ज होता है। 

भाजपा विधायक अनिता भदेल ने कहा कि महिला दुष्कर्म और उत्पीडन के मामलों के अलावा प्रदेश में नशे और चाईल्ड पोर्नोग्राफी के मामले भी सामने आ रहे है। जयपुर में चाईल्ड पोर्नोग्राफी के विडियो वायरल हो रहे हैं। जिसको लेकर आज के समाचार पत्रों में खबर भी आई है। 

भाजपा विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भाजपा के नेेताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया जाता है। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल के सर में चोट आई और सिटी स्कैन किया गया। कांग्रेस सरकार से पूछना चाहती हूं कि प्रदेश में प्रतिदिन लूट हत्या और दुष्कर्म के इतने अपराध हो रहे हैं इन पर कार्रवाई कब होगी। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने बुधवार को लाल डायरी खोलकर मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत को आरसीए अध्यक्ष बनाने के लिए भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोला। जिसमें धर्मेंद्र राठौड और भवानी सामोता के बीच आरसीए चुनावों में पैसों के लेनदेन और भ्रष्टाचार को खुलेआम बताया है। 

Previous
Next

Related Posts