


विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने राजस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी बना दी गई है। असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई को राजस्थान स्क्रीन की कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक गणेश गोदियाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
स्क्रीनिंग कमेटी में सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी के अलावा,तीनों सह प्रभारी अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन और वीरेंद्र सिंह को को भी सदस्य बनाया गया है।