Saturday, 29 August 2026

शेखावत मानहानि के मामले में सीएम को राहत नहीं, 7 अगस्त को वीसी के माध्यम से कोर्ट में होंगे पेश


शेखावत मानहानि के मामले में सीएम को राहत नहीं, 7 अगस्त को  वीसी के माध्यम से  कोर्ट में होंगे पेश

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राहत नहीं मिली दिल्ली सेशन कोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा समन रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने सीएम गहलोत को वीसी के माध्यम से 7 अगस्त को पेश होने की छूट प्रदान की है।

सीएम गहलोत की ओर से सेशन कोर्ट में रीजन फाईल की गई थी लेकिन कोर्ट ने  राहत नहीं दी।सीएम के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि सीएम क्योंकि गृहमंत्री हैं उन्हें एसओजी ने जो जानकारी दी थी उसे मीडिया से शेयर किया था। एसओजी ने गजेंद्र सिंह शेखावत के परिवार का नाम दर्ज कर रखा है। 

Previous
Next

Related Posts