Saturday, 29 August 2026

अवैध बजरी खनन के विरूद्ध कार्रवाई : बजरी से भरे दो ट्रक, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार


अवैध बजरी खनन के विरूद्ध कार्रवाई :  बजरी से भरे दो ट्रक, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

टोंक अवैध खनन के खिलाफ थाना पीपलू व जिला पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर गश्त के दौरान 02 ट्रक व 03 ट्रेक्टर-ट्रोली मय अवैध बजरी के भरे हुए जब्त किये है। 

एसपी राजर्षि  राज ने बताया कि आरोपी रामपाल जाट पुत्र नन्द लाल (45) निवासी डोडवाडी थाना पीपलू, हाकिम सिंह गुर्जर पुत्र प्रहलाद (35) निवासी गाजीपुर थाना बयाना जिला भरतपुर, मोहनलाल बैरवा पुत्र राधेश्याम (21) निवासी श्रीरामगंज थाना फागी जयपुर व प्रहलाद मीणा पुत्र हरिनारायण (26) निवासी अहमदगंज नयागांव थाना पीपलू जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है।    

एसपी राजर्षि के आदेशानुसार एडिशनल एसपी आदर्श चौधरी, सीओ इन्दु लोदी के निर्देशानुसार एवं एसपी ऑफिस की स्पेशल टीम के इंस्पेक्टर धर्मेश दायमा, प्रोबेशनर एसआई कालू राम, विजय कुमार व थाना पीपलू की संयुक्त टीम द्वारा गश्त व नाकाबन्दी के दौरान अवैध बजरी खनन व चोरी कर ले जा रहे  दो 12 चक्का ट्रक व तीन ट्रेक्टर ट्रोली को बिना रवन्ना/अधिकार पत्र के बजरी भरकर परिवहन करने पर जब्त कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


    Previous
    Next

    Related Posts