


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आखिरकार जयपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर बीजू जॉर्ज जोसेफ को लगा दिया है। इस पद पर लंबे समय से कार्य कर रहे आनंद कुमार श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था पद पर लगाया है।
3 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। आईएएस अधिकारी उर्मिला राजोरिया को बीकानेर का संभागीय आयुक्त, भानु प्रकाश अटरू को गृह विभाग का शासन सचिव, वे. श्रवण कुमार को आयुक्त विभागीय जांच के पद पर लगाया है। राजफेड के एमडी का अतिरिक्त चार्ज सहकारिता विभाग के रजिस्टर मेघराज सिंह रतनू को दिया है।