Saturday, 29 August 2026

सचिवालय घेराव जयपुर की धरा पर मंगलवार को होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन,नहीं सहेगा राजस्थान बन चुका है जन-जन का कैंपेन: सीपी जोशी


सचिवालय घेराव जयपुर की धरा पर मंगलवार को होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन,नहीं सहेगा राजस्थान बन चुका है जन-जन का कैंपेन: सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ कैंपेन के तहत 1 अगस्त को सचिवालय घेराव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया ’’नहीं सहेगा राजस्थान’’ कैंपेन भाजपा ही नही, बल्कि राजस्थान के जन-जन का कैंपेन बन चुका है। राजस्थान के कौने-कौने से आमजन जयपुर पहुंच रहा है। जयपुर की धरा पर यह एक ऐतिहासिक प्रदर्शन होने जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए चलो जयपुर, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए चलो जयपुर, दुष्कर्मियों-दंगाईयों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के लिए चलो जयपुर, किसानों के साथ वादाखिलाफी करने वाली सरकार के खिलाफ चलो जयपुर, पेपरलीक कर युवाओं के साथ धोखा करने वाली सरकार के खिलाफ चलो जयपुर, इस महाभ्रष्टाचारी सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए विदा करने चलो जयपुर। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढे चार साल राजस्थान के विकास को अवरूद्ध करने का काम किया, किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर किया, युवाओं का भविष्य खराब किया, तुष्टिकरण की नीति के चलते प्रदेश को शर्मसार करने का काम किया है। जनता इनका चाल चरित्र समझ चुकी है इसलिए कांग्रेस की विदाई तय है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि भाजपा 36 कोमों को साथ लेकर चलती है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य के साथ काम करती है। लेकिन पिछले साढे चार सालों में राजस्थान में तुष्टिकरण का प्रभाव दिखाई दिया मौहर्रम पर जुलूस निकल सकता है, लेकिन हिन्दु त्योहारों पर जुलूस और डीजे पर रोक लगाई जाती है, मंदिरों को तोड़ा गया, भगवा पताका पर प्रतिबंध लगाया, एक समुदाय के त्योहारों पर 24 घंटे बिजली की व्यवस्था दूसरे समुदाय के त्योहारों की नहीं चिंता, जय श्री राम के नारे लगाने पर एफआईआर लगाई जाती है। यह अन्याय अब नहीं सहेगा राजस्थान। 

Previous
Next

Related Posts