


जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि मंगलवार एक अगस्त को प्रदेशभर से बडी संख्या में लोग इस भ्रष्ट और अराजक सरकार को घेरने जयपुर पहुंचेगे। ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने गांव गांव और ढाणी ढाणी पहुंचकर गहलोत सरकार के फेल कार्ड बांटे हैं।
रविवार को भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार को लेकर गहरा रोष है। कानून व्यवस्था से लेकर महिला उत्पीडन और पेपर लीक जैसे प्रकरणों के चलते प्रदेश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।