Saturday, 29 August 2026

ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी ने सांसद बेनीवाल पर अवैध बजरी को लेकर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन


ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी ने सांसद बेनीवाल पर अवैध बजरी को लेकर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल पर अवैध बजरी को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और  कहां कि उनके आंदोलन से सही तरीके से वैध बजरी का व्यवसाय करने वाले लोग परेशान हैं। हनुमान बेनीवाल के आंदोलन से प्रदेश में अवैध बजरी का कारोबार करने वाले माफिया पनपा है ।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और खान मंत्री प्रमोद भाया जैन के साथ ही पुलिस प्रशासन को अवैध बजरी का खनन करने और उनके माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटीके अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल के कारण राजस्थान में एक बार फिर से अवैध बजरी का कारोबार तेजी से पनपा है। उन्होंने कहा कि बजरी का वैध और सही तरीके से कारोबार करने वाले लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने इसकी शिकायत सीएम गहलोत, खान मंत्री प्रमोद भाया जैन,  खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव,पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को भी की है । उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे बजरी के खनन और उसके व्यापार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए । उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह तक कार्रवाई नहीं की गई तो  ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश में आंदोलन करेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर अवैध बिजली के भरे ट्रक और डंपर चल रहे हैं। पुलिस, खनन और आरटीओ उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करते हैं उनसे खुली वसूली होती है उन्होंने कहा कि जयपुर में ही रोजाना 300 से अधिक वाहन अवैध बिजली सप्लाई कर रहे हैं जो कि सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन सरकार के लोग ही उन्हें गुपचुप में वसूली कर इस कारोबार के सहयोगी बन रहे हैं।

बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटीके अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि अवैध बजरी के कारोबार को रोकने के लिए माफियाओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ी जा रही है इसके बावजूद भी सरकार और प्रशासन अवैध रूप से माइनिंग करने वाले बजरी माफियाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऑल  राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में अगर अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटीके अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा किसांसद हनुमान बेनीवाल ने अवैध बजरी माफिया और जाति विशेष के लोगों के साथ मिलकर लीगल बजरी लीज धारकों के खिलाफ प्रदर्शन किया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में बजरी माफियाओं को सह देकर लड़ाई झगड़े शुरू कराएं इस कार्य में पुलिस  और प्रशासन के लोग भी सहयोग कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वैध बजरी का कारोबार करने वाले प्लीज धारक परेशान है।
ऑल राजस्थान बजरी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि जब राजस्थान में 2017 में बजरी बंद हुई थी। उसके बाद से में लगातार बजरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहा हूँ। लेकिन सांसद हनुमान बेनीवाल ने तब इसपर एक शब्द भी नहीं कहा। सिर्फ सांसद बेनीवाल सहित प्रदेश के 25 सांसद ने  सांसदों में बजरी की समस्या पर एक शब्द नहीं कहा। लेकिन अब  विधानसभा के चुनाव नजदीक आने के साथ सभी को बजरी याद आ रही है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में सांसद हनुमान बेनीवाल के दिखावे के प्रदर्शन से प्रदेश में  बजरी का सही तरीके से वैध  कारोबार करने वाले व्यापारी  के साथ ही सरकार और जनता को भी सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

Previous
Next

Related Posts