Saturday, 29 August 2026

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक, अगस्त-सितम्बर के कार्यक्रमों के रोड मैप पर चर्चा


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक, अगस्त-सितम्बर के कार्यक्रमों के रोड मैप पर चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर  कोर कमेटी बैठक आयोजित हुई। कोर कमेटी की बैठक में अगस्त और सितंबर माह में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर निर्णय किया गया।

कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश चुनाव प्रभारी एंव केन्द्रीय संसदीय  कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे,राष्ट्रीय महासचिव  और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नितिन पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ,केन्द्रीय जल शक्तिमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सांसद कनकमल कटारा, राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहे।


Previous
Next

Related Posts