Saturday, 29 August 2026

टोंक एसपी की अनूठी पहल :आजादी के अमृत महोत्सव में वृक्षारोपण, 23 लाख के 160 गुमशुदा मोबाईल बरामद कर परिवादियों को लौटाए


टोंक एसपी की अनूठी पहल :आजादी के अमृत महोत्सव में वृक्षारोपण, 23 लाख के 160 गुमशुदा मोबाईल बरामद कर परिवादियों को लौटाए

‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ पर पुलिस लाईन टोंक में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 50 पौधे लगाए गए।वही जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज की अनूठी पहल के तहत गुमशुदा मोबाईल की बरामदगी के प्रयासों के बाद 23लाख रुपए की कीमतों के  बरामद  मोबाईल परिवादियों को सुपुर्द किए गए।

पुलिस लाइन टोंक में  जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, एडिशनल एसपी आदर्श चौधरी, अति अति. पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल टोंक गीता, पुलिस उप अधीक्षक प्रभारी  साईबर थाना टोंक खलील अहमद एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाईन टोंक में 50 पौधे लगाये गये।

वहीं गुमशुदा मोबाईल नहीं मिलने को लेकर परिवादों को जिला पुलिस अधीक्षक  राजर्षि राज ने गम्भीरता से लेते हुए साईबर टीम को निर्देश दिए।पिछले एक वर्ष में गुमशुदा ऐसे मोबाईल जो अब तक परिवादी को नहीं मिले हो, को बरामद करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान साइबर सेल से हैड कानि. सुरेश चावला एवं टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइलों की एक्टिवेशन डिटेल प्राप्त की गई एवं प्राप्त डिटेल में जो मोबाईल एक्टिवेट मिले, उन्हें बरामद करने के लिए सम्बन्धित थाना स्तर पर एक विशेष टीम बनाकर मोबाईल बरामद करने का अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अब तक 160 मोबाईल बरामद किए जा चुके है। बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रूपए है। 

बरामद किये गये 160 मोबाईल सम्बन्धित परिवादियों को वितरित करने के लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम *‘‘टोंक पुलिस आपके साथ, आपका मोबाईल आपके हाथ‘‘ पुलिस लाईन टोंक में आयोजित किया गया। जिसमें सम्बन्धित परिवादियों को मोबाईल वितरित किए।

मोबाईल प्राप्त कर परिवादियों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की एवं टोंक पुलिस को धन्यवाद दिया। 

इस अभियान में टोंक पुलिस के जिन जवानों ने अथक प्रयास एवं मेहनत की है, उन्हें अलग से केस रिवार्ड मय प्रशंसा पत्र प्रदान करने की जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने घोषणा की है।

Previous
Next

Related Posts