


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टोंक के स्थानीय सेवा केंद्र राजयोग भवन में शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया प्रभाग की ओर से सकारात्मक परिवर्तन के लिए जागरूक मीडिया विषय पर मीडिया सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में ब्रह्माकुमारीज़ के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राजयोगी बीके शांतनु भाई ने कहा कि आदिकाल से मीडिया जन-जन में जनजागृति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मीडिया सकारात्मक रुख अपना ले तो समाज को मूल्यनिष्ट बना सकता है और सकारात्मक दिशा दे सकता है।उन्होंने कहा कि मीडिया को सत्यता तथा निष्पक्षता के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक बुराइयों को उजागर करना चाहिए तथा जनता का हित सर्वोपरि मानते हुए मौलिक अधिकारों की रक्षा का दायित्व निभाए। उन्होंने कोरोना काल में शहीद हुए मीडिया कर्मियों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की l
अपर्णा दीदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की ब्रह्माकुमारी संस्थान पूरे विश्व में मूल्य निष्ट समाज की पुनर्स्थापना हेतु अनेकानेक कार्यक्रमों के माध्यम से जन -जन तक आध्यात्मिकता का संदेश पहुंच रही है ।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र टोंक के जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में आने से मुझे असीम सुख शांति की अनुभूति होती है और यह संस्था मानव कल्याण के लिए पूरे विश्व में कार्य कर रही है और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही है।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन पुरानी टोंक की संचालिका ब्रह्माकुमारी ऋतु दीदी ने किया।
समारोह में चौथ का बरवाड़ा सेवा केंद्र की संचालिका बीके बिना दीदी, देवली से सेवा केंद्र की संचालिका निर्मल दीदी, टोडारायसिंह से बीके पूनम दीदी, बनेठा से बीके अनीता दीदी, निवाई से बीके रेखा दीदी व बीके सुनीता दीदी, रानोली सेवा केंद्र की संचालिका बीके शोभा दीदी, बी के पांचू भाई व ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े भाई-बहन मौजूद थे।