


राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी रविवार 30 जुलाई को ब्रजभाषा काव्य महागोठ आयोजित करेगी।
अकादमी के सचिव गोपाल गुप्ता ने बताया कि यह काव्य महागोठ झालाना स्थित अकादमी संकुल के ऑडिटोरियम में दोपहर 2.00 बजे से आयोजित की जाएगी। इस समारोह में जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में रहकर ब्रज भाषा में साहित्य साधना में लगे 20 कविगण भाग लेंगे। इन कवियों को इस बार कुंडलिया छंद में ‘सावन आयो’ शब्द समस्या पूर्ति के रूप में दिया गया है सभी कवि इसको आधार बनाकर अपनी मौलिक रचनाएं पेश करेंगे। इसके अलावा सभी कवि अपनी एक नवीन एवं मौलिक रचना भी प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर चार ब्रजभाषा के साहित्यकारों पूर्व पुलिस आधिकारी वी के गौड़, विठ्ठल पारीक, हरिश्चंद्र हरी एवं गोपीनाथ गोपेश की परिचय पोथियों का विमोचन भी किया जाएगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में ब्रज संस्कृत प्रेमी भी उपस्थित रहेंगे।
राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा अध्यक्षता करेंगे। जबकि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जेश मालू और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकर फारूख आफरीदी विशिष्ट अतिथि होंगे।