Saturday, 29 August 2026

सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर (रजि) संस्था के वार्षिक चुनाव 27 अगस्त को होंगे आयोजित,अधिवक्ता गुरुराज सारस्वत और गणेश सारस्वत चुनाव अधिकारी नियुक्त


सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर (रजि) संस्था के वार्षिक चुनाव 27 अगस्त को होंगे आयोजित,अधिवक्ता गुरुराज सारस्वत और गणेश सारस्वत चुनाव अधिकारी नियुक्त

सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर (रजि)संस्था के वार्षिक चुनाव 27 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।  रविवार को कार्यकारिणी की बैठक जगन्नाथ शर्मा अध्यक्ष के निवास स्थान  विद्याधर नगर में आयोजित की गई।  

सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर (रजि)संस्था के महामंत्री  सुरेश सारस्वत ने बताया कि संस्था के चुनाव 27 अगस्त 2023 वार रविवार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया । जिसमें संस्था के विधान के अनुसार चुनाव 6 पद अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री एवं प्रचार मंत्री के चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनाव को कराने के लिए अधिवक्ता गुरुराज सारस्वत और अधिवक्ता गणेश सारस्वत को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर (रजि.) संस्था द्वारा 20 अगस्त 2023 को सामूहिक गोठ का आयोजन पापड़ वाले जाएगा। सभी के घर पर कूपन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है संस्था के प्रतिनिधि को भरपूर सहयोग देकर रसीद प्राप्त करने का कष्ट करे।

Previous
Next

Related Posts