Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस की लूट का नया प्रोडक्ट लाल डायरी आने वाले चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करेगी: नरेंद्र मोदी


कांग्रेस की लूट का नया प्रोडक्ट लाल डायरी आने वाले चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करेगी: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि  कांग्रेस की लूट का नया प्रोडक्ट लाल डायरी आने वाले चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करेगी। उन्होंने कहा कि लाल डायरी का नाम सुनते ही कांग्रेस की बोलती बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि आखिर लाल डायरी में क्या है जिसके कारण कांग्रेस के नेता विचलित और भयभीत हैं।

गुरुवार को सीकर में पीएम मोदी ने भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के युवाओं के  भविष्य साथ कांग्रेस की गहलोत सरकार ने खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में  पेपर लीक का धंधा चल रहा है। उन्होंने पेपर लीक  के मामले में कांग्रेस के लोगों का शामिल होने का आरोप लगाया और कहा कि इस घोटाले के चक्कर में कांग्रेस की सरकार अब नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है यहां गैंगवार हो रहे हैं और राजस्थान की साख बुरी तरह से खराब हुई है। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ा है नशे का व्यापार फल फूल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में त्योहार, मेले और अन्य कार्यक्रमों में कब पत्थर चल जाए या गोली चल जाए और कर्फ्यू लग जाए कोई नहीं जानता है। बहन बेटियों के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है उन्होंने कहा कि पति के सामने गैंग रेप हो रहा है और वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है सरकार में रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सरकार ही पीड़ित महिला पर झूठ बोलने का आरोप लगाती है उन्होंने कहा कि बहुत हो गया अब चारों और एक ही  हुकार है एक ही नारा है बहन बेटियों पर नहीं सहेगा अत्याचार राजस्थान। पीएम मोदी ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ा है किसान कर्ज से परेशान है और  युवा पेपर लीक से परेशान है ऐसे में अब राजस्थान नई सेगा भ्रष्टाचार।

पीएम मोदी  ने कहा कि राजस्थान की धरती से मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने पैंतरा बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नाम बदल कर नया धंधा चलाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस और सहयोगियों ने यूपीए नाम बदलकर इंडिया कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार ने आतंकवादियों के सामने घुटने के टेकने का  बाप किया था। उन्होंने कहा कि इस इंडिया कंपनी ने भी इंडिया नाम रखा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सिम्मी ने अपना नाम बदलकर पीएफआई कर दिया था उनका पुराना काम है पुराने कारनामे है उसको छिपाने के लिए नए नाम से कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेश में जाकर भारत में दखल देने का काम किया करते थे और जहां भारत में आतंक का हमला होता तो रोते थे । 

पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनेगी और यहां पर भ्रष्टाचार और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना रुके काम करेगी उन्होंने कहा कि शेखावटी भी इस काम में पीछे नहीं रहेगी उन्होंने कहा कि यहां कमल खिलेगा और हर बूथ पर कमल ही कमल खिलेगा इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं को सक्रिय होकर काम करना पड़ेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts