Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी शेखावाटी दौरे पर, देंगे किसानों और आम लोगों को बड़ी सौगात, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर किया स्वागत और कहा कि पीएमओ ने मुझे स्वागत का मौका नहीं दिया


पीएम मोदी शेखावाटी दौरे पर, देंगे किसानों और आम लोगों को बड़ी सौगात, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर किया स्वागत और कहा कि पीएमओ ने मुझे स्वागत का मौका नहीं दिया

शेखावाटी क्षेत्र में भाजपा की स्थिति बेहद खराब है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  साढे 4 साल पहली बार 27 जुलाई को सीकर विधानसभा का चुनावी शंखनाद करने आ रहे हैं।  वैसे तो पीएम मोदी की प्रदेश में यह सातवीं जनसभा है। पीएम मोदी शेखावटी की 2 लोकसभा क्षेत्र सीकर और झुंझुनूं और 15 विधानसभामित्रों को साधने के लिए आ रहे हैं। मौजूदा स्थिति में सीकर और झुंझुनूं जिले की 15 सीटों में से मात्र एक सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुभाष पूनिया भाजपा के विधायक हैं। महिलाओं के अत्याचार के मामले को लेकर हालही में विधानसभा में दिए गए बयान के बाद  मंत्री पद से बर्खास्त किए गए कांग्रेस विधायक राजेंद्र गुढ़ा है जो कि झुंझुनू की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने लाल डायरी  को लेकर हंगामा किया हुआ है।

पीएम मोदी इस विवादित मामले को  उठा कर यह जता सकते हैं कि कांग्रेस में क्या कुछ चल रहा है । जैसा कि पीएम मोदी की आदत है कि  उन्होंने अब सीएम  अशोक गहलोत सरकार पर सीधा प्रहार  करना शुरू कर दिया है तो ऐसा लगता है कि यहां पर भी वे  लाल डायरी को लेकर कोई नया बयान देख सकते हैं। वर्ष 1990 में अटल बिहारी वाजपेई ने सीकर से ही जाटों को आरक्षण देने की घोषणा की थी अब पीएम मोदी क्या कुछ घोषित करने वाले हैं यह तो आने के बाद ही पता चल सकेगा। करीब ढाई घंटे के सीकर प्रवास के दौरान वे प्रदेश में मेडिकल कॉलजों का लोकार्पण-शिलान्यास, आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन के साथ पीएम प्रणाम योजना की लॉन्चिंग व किसान सम्मान निधि के 17 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।
किसान सम्मान निधि ट्रांसफर के सरकारी कार्यक्रम में देशभर के करीब 300 किसान शामिल होंगे, जिनसे संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ सकते हैं। सीकर में सभा के बाद प्रधानमंत्री सीधे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनका दोपहर 1.45 बजे जयपुर पहुंचना प्रस्तावित है। जयपुर एयरपोर्ट से वे राजकोट के लिए उड़ान भरेंगे।

 पीएम मोदी सुबह करीब सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां सरकारी कार्यक्रम स्थल पर बने डोम में किसान समृदि्ध केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद किसानों को संबोधित करेंगे। यहां से 50 मीटर दूर जनसभा में शामिल होंगे। पीएम मोदी किसान सम्मान निधि-चौदहवीं किस्त के तौर पर 18 हजार करोड़ रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इससे करीब साढ़े आठ करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।

किसान समृद्धि केंद्र- देशभर में बने सवा लाख किसान समृद्धि केंद्रों का लोकार्पण करेंगे। इन सभी केन्द्रों से लोग वर्चुअल जुड़ेंगे। ऐसे केन्द्रों के जरिए किसान को एक ही छत के नीचे बीज, फर्टिलाइर व मिट्टी की जांच सहित अन्य सुविधा मिलेगी। पीएम प्रणाम योजना- देश में यहीं से इसकी लॉन्चिंग होगी। ज्यादा से ज्यादा किसान केमिकल मुक्त खेती अपनाएं, इसके तहत ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादन पर बल दिया जाएगा।

यूरिया गोल्ड- केन्द्र सरकार ने "यूरिया गोल्ड" के नाम से सल्फर लेपित यूरिया को लॉन्च करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। "यूरिया गोल्ड" भी भी यहीं से लाॅन्च होगा। मेडिकल कॉलेज-चित्तौडगढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर व श्रीगंगानगर में 5 नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटनहोगा। 7 मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। इनमेंबारां, बूंदी, करौली, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर व टोंक हैं। पीएम मोदी एकलव्य मॉडल स्कूल- उदयपुर, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर में बने छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन होगा।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर अपनी मार्मिक भावनाओं से पीएम को कराया अवगत, कहा पीएमओ ने मेरे संबोधन नहीं कराने का  किया निर्णय

सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक ट्वीट जारी का कहां है कि मैं आपका सम्मान करना चाहता था। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूर्व निर्धारित 3 मिनट का मेरा संबोधन कार्यक्रम हटा दिया है । ऐसे में में आप का भाषण  के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा आते में इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहे दिल से स्वागत करता हूं।

उन्होंने ट्वीट के जरिए का है कि गुरुवार को 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार और केंद्र की भागीदारी का परिणाम है । इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना पर 3689 करोड रुपए  है इसमें से केंद्र ने 2213 करोड़ की राशि और राजस्थान में 1476 करोड़ का अंशदान दिया है। उन्होंने अपनी सरकार की ओर से सभी को बधाई दी है। सीएम गहलोत ने कहा है कि मैं अपने भाषण के माध्यम से जो मांग रखता वह सीट के माध्यम से रख रहा हूं। उन्होंने आशा प्रकट की की 6  महीने में सातवीं यात्रा के दौरान आप इन्हें पूरा करेंगे ।

1 .राजस्थान खासकर शेखावाटी के युवाओं की मांग पर अग्निवीर स्कीम को वापस लेकर सेना में परमानेंट भर्ती  पूर्वव्रत जारी की जाए।

2. सीएम गहलोत ने पीएम से आग्रह करते हुए कहा है कि उन्होंने सभी कोऑपरेटिव बैंकों  से 21लाख किसानों के 15 हजार करोड़ माफ किए हैं। हमने केंद्र सरकार को राष्ट्रीय कृत बैंकों के कर्ज माफ करने के लिए वन टाइम सेटेलमेंट का प्रस्ताव भेजा है जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे इस मांग को पूरा की जाए।

3. राजस्थान विधानसभा में जातिगत मतगणना का संकल्प किया गया है जो केंद्र को भेजा गया है। अब केंद्र को इस पर ए बलम निर्णय करना चाहिए।

4. एनएमसी की गाइड लाइन के कारण हमारे 3 जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में केंद्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। यह पूरी तरह से स्टैंडिंग से बन रहे हैं। इन आदिवासी बाहुल्य तीनों जिलों में मेडिकल कॉलेजों में भी केंद्र से 60% की सहायता राशि जारी की जाए।

5. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना  को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाए।

 सीएम गहलोत ने निवेदन करते हुए कहा है कि आप इन मांगों पर आज सकारात्मक रूप अपनाकर प्रदेशवासियों को आश्वस्त करेंगे। 

सीएम गहलोत  के ट्वीट से निश्चित तौर पर पीएम मोदी की यात्रा में खलल पैदा होने की संभावना बन गई है। अब पीएम मोदी सीकर में आकर क्या कुछ कहेंगे उस पर निर्भर करेगा कि सीएम के ट्वीट का उन पर कोई असर गया या नहीं । यह पहला मौका होगा कि जब सीएम  गहलोत ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं पीएम तक पहुंचाने का काम किया है । वैसे तो रिफाइनरी के शिलान्यास के दौरान भी सीएम गहलोत ने अपनी भावनाओं से अवगत कराया था और उसके बाद कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ था। अब यह संभव होगा या नहीं यह तो कुछ देर में ही पता चल जाएगा। 

पीएम  मोदी के कार्यक्रम को लेकर  भाजपा उत्साहित है। तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। वैसे कहने को तो सीएम गहलोत ने भी  उज्वला योजना वालों को ₹500 में सिलेंडर देने की योजना के तहत दूसरी किस्त 155 करोड़ों रुपए खातों में हस्तांतरित करेंगे । सीएम गहलोत लाभार्थियों से सीधी बातचीत कर यह बताने का प्रयास करेंगे कि पीएम मोदी ने उज्जवला योजना में सिलेंडर तो दे दिए लेकिन अब घर आने के लिए महंगे दामों पर उन्हें सिलेंडर बनाना पड़ रहा है ऐसे में राजस्थान सरकार ने उन्हें मात्र ₹500 में सिलेंडर भरने की योजना शुरू की है वह निश्चित तौर पर पीएम मोदी को करारा जवाब है। राजनीति में यह सब कुछ चलता रहता है अब आज के दिन पीएम मोदी अपनी योजनाओं को घोषित करेंगे और सीएम अपनी योजना चलाकर जवाब देने का प्रयास करेंगे 1 ग्राम आम जनता किसको कितना समर्थन देगी यह तो आने वाला विधानसभा चुनाव जवाब दे पाएगा ।

Previous
Next

Related Posts