Saturday, 29 August 2026

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट आने वाली फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन करने पहुँचे जयपुर


रणवीर सिंह और आलिया भट्ट आने वाली फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन करने पहुँचे जयपुर

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रिलीज़ होने का फैंस और दर्शकों को लम्बे समय से इंतज़ार है। चूँकि, फिल्म को रिलीज़ होने में अब कुछ ही समय शेष है, ऐसे में उनके उत्साह को दोगुना करते हुए फिल्म के प्रमोशन का सिलसिला जोरों पर है। कई शहरों से होते  हुई इसके कलाकारों की सवारी हाल ही में प्रमोशन के इस सफर पर जयपुर पहुँची। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी आने वाली इस फिल्म के सिलसिले में मीडिया से रूबरू हुए और उनके सवालों के जवाब दिए। 

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया का एक दिलकश अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म के साथ करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में अपने यादगार 25 साल पूरे कर रहे हैं। फिल्म में खूबसूरत रोमांस  का तड़का इसके ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। यह रोमांटिक होने के साथ ही ड्रामा, मस्ती और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। 

फैंस और दर्शकों के उत्साह में डबल तड़का लगने की उम्मीद है, क्योंकि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उन्हें रणवीर का अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। रणवीर ने काफी समय से ऐसा किरदार नहीं निभाया है और इस फिल्म में आलिया भट्ट का भी अनोखा प्रभाव देखने को मिल रहा है। माँ बनने के बाद आलिया की यह पहली फिल्म है, जो बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा भी फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आएँगे। इनमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे नाम भी शामिल हैं।

Previous
Next

Related Posts