Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में महिलाओं के प्रति सरकार संवेदनहीन, अपराधियो में भय समाप्त, जनता असुरक्षित और डरी हुई : सीपी जोशी


राजस्थान में महिलाओं के प्रति सरकार संवेदनहीन, अपराधियो में भय समाप्त, जनता असुरक्षित और डरी हुई : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा आरोप लगा रहें है कि इस सरकार मे मुख्यमंत्री से लेकर सारे मंत्री दुष्कर्म में शामिल है, और मांग कर रहें है सभी का नार्को टैस्ट हो। पूर्व मंत्री के आरोप पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आना उनकी बात को सही साबित करता है। मुख्यमंत्री को सभी का नार्को टैस्ट करवाना चाहिए, अगर नहीं करवाते है तो आरोप सही है, क्योकि धूआं वही से उठता है जहां आग होती है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा महिला अपराध पर गहलोत सरकार का दौहरा रवैया है।  विधानसभा में महिला अपराध और बलात्कार की घटनाओं पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले एक मंत्री को रातों रात मंत्री पद से हटा दिया जाता है वहीं दूसरी तरफ बलात्कार की घटनाओं पर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहने वाले मंत्री पर कोई एक्शन नहीं लेते।  

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विपक्ष द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि मोदी ने नौ सालो में जनता का विश्वास जीता है, विपक्ष को तकलीफ है क्योंकी गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना, कश्मीर से धारा 370 हटाई गई इससे तकलीफ है, प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में श्रीराम मंदिर की नींव रखी गई इससे तकलीफ है, गरीब कल्याण के लिए 60 सालों में जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह मोदी जी ने नौ सालो में कर दिखाया इससे तकलीफ है। सीपी जोशी ने कहा जनता सब जान चुकी है, कि सारे दल एक साथ क्यों इकट्ठे हुए है, भारत तेरे टुकडे होंगे कहने वालो के साथ कौन खड़ा हुआ है, ये वही लोग है जिन्होंने महाराणा प्रताप को भगोडा और अकबर को महान बताया था।

Previous
Next

Related Posts