


सांगानेर के रामसिंहपुरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर ₹ 67 हजार 500 की नकली नोट जप्त किए है। इस मामले में मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जाए से 4 दिन का रिमांड दिया गया है।
डीसीपी ईस्ट ज्ञान चंद यादव ने बताया कि सांगानेर के रामसिंहपुरा गांव में नकली नोट की गड्डी की सूचना मिली थी इस पर पुलिस ने छापेमारी की और मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कोटा के अंता क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार से यह नकली नोट लाया था। रिश्तेदार ने उस दिन कुछ समय पहले कहा था कि नकली नोट छापने की मशीन है जितने भी नोट देगा उसके दुगने नकली नोट दे दूंगा।
पुलिस ने कोटा में भी छापेमारी की है जांच में सामने आया कि 67 हजार 500 के नकली नोट मिले हैं। असलम ने कुछ दिन पहले ₹50 हजार देकर एक लाख के नकली नोट लिए थे। आरोपी ने नकली नोट पेट्रोल पंप, सब्जी वाले और परचून की दुकान पर चला दिए थे ।