


मानसरोवर स्वर्ण पथ इलाके में रहने वाले सांगानेर बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट अनमोल जहर खाने से सोमवार शाम 5:00 बजे इलाज के दौरान सवाई मानसिंह अस्पताल में मौत हो गई।
एडवोकेट अनमोल के भाई अशोक ने मानसरोवर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।मानसरोवर थाने के टीआई हरिपाल सिंह ने बताया कि एडवोकेट अनमोल की जहर खाने से मौत हुई है। उसके बड़े भाई अशोक ने बताया कि 18 जुलाई की शाम को भाई अनमोल घर पर था करीब 7:30 बजे अनमोल के पास फोन आया वह मोबाइल पर बात करते हैं घर से चला गया 1 घंटे बाद वापस 8:00 बजे लौटा तो उसने कहा कि मेरी तबीयत खराब हो रही है और वह जमीन पर बेहोश होकर गिर गया और उसके मुंह से झाग आने लगे। पहले उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया लेकिन तबीयत बिगड़ी तो उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान दूसरे दिन सोमवार को शाम 5:00 बजे उसकी मौत हो गई।