Saturday, 29 August 2026

विधायक गुढ़ा ने मंत्रियों और कांग्रेस के विधायकों पर मारपीट करने लाल डायरी छीनने का लगाया आरोप, कहां पार्ट 2 है मेरे पास सुरक्षित, राज खोलूंगा


विधायक गुढ़ा ने मंत्रियों और कांग्रेस के विधायकों पर मारपीट करने लाल डायरी छीनने का लगाया आरोप,  कहां  पार्ट 2 है मेरे पास सुरक्षित, राज खोलूंगा

मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद कांग्रेस के विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा स्थगित होने के बाद  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने विधानसभा स्थगित होने के बाद मुझे लात घुसा से मारा और मेरी लाल डायरी भी छीन ली। उन्होंने कहा कि हां पक्ष लोभी के बाहरी मेरे साथ कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने दुर्व्यवहार किया है  लात-घुसो  से मेरी  बुरी तरह पिटाई की गई।

उन्होंने कहा कि लाल डायरी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काले कारनामे थे जो कि धर्मेंद्र राठौर ने लिखे थे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान किन-किन को क्या-क्या दिया उसका ब्यौरा भी उसमें था। उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा के हेलीकॉप्टर खाली कैसे लौट गए उसमें किस किस को क्या दिया गया था सारी बातों का जिक्र है। 

उन्होंने कहा कि लाल डायरी मुझसे कांग्रेस के लोगों ने छीन ली है लेकिन उस डायरी का पार्ट 2 मेरे पास सुरक्षित है मैं उसका राज समय  पर खोलूंगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. सीपी जोशी ने मेरे साथ न्याय नहीं किया मैं मंत्री बर्खास्त होने के बाद पहली बार विधायक के रुप में विधानसभा में अपनी बात कहना चाहता था मुझे अनुमति नहीं प्रदान की। 

मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद कांग्रेस के विधायक राजेंद्र  गुढ़ा ने  कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका दलित की 2 दिन पहले सामूहिक रेप और उसके बाद हत्या कर दी गई उसका मामला भी मैं विधानसभा में रखना चाहता था मुझे नहीं अनुमति मिली। उन्होंने कहा कि मंगलवार से मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर अपनी बात करूंगा क्योंकि मुझे विधानसभा में बात रखने का मौका नहीं दिया गया।

Previous
Next

Related Posts