Saturday, 29 August 2026

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के किशनगढ़ और जिला अजमेर देहात की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह,हम सभी को समाज हित में कार्य करना चाहिए: जैमिनि


राजस्थान ब्राह्मण महासभा के किशनगढ़ और जिला अजमेर देहात की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह,हम सभी को समाज हित में कार्य करना चाहिए:  जैमिनि

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जैमिनि ने कहा कि  हम सभी को समाज हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के व्यापारियों को समाज के लोगो को प्राथमिकता देनी चाहिए आज हम जो भी समाज के पीछे है । उनका कहना था कि समाज है तो हम है और हमे राजनीतिक क़द भी बडाना होगा एक होकर समाज के नेता को मज़बूत करना होगा।

जैमिनी दाधीच भवन में रविवार को  राजस्थान ब्राह्मण महासभा के किशनगढ़ और जिला अजमेर देहात की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।  

ब्राह्मण राष्ट्र की रीड की हड्डी है और और सनातन का आधार है:  जस्टिस अजय शर्मा

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष और सेवा विभाग जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण राष्ट्र की रीड की हड्डी है और और सनातन का आधार है।  उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का स्वरूप श्रेष्ठ है क्योंकि वह योग होने के उपरांत भी सब को अपने साथ लेकर चलता है और सब की सुख की कामना करता है।

किशनगढ़ में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की किशनगढ़ इकाई व जिला देहात के पदाधिकारियों के शपथ समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जस्टिसअजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों की उपेक्षा से ना केवल राष्ट्र अपने स्वरूप को नष्ट करेगा बल्कि सनातन धर्म काफी सत्यानाश हो जाएगा।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व खण्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि राज ब्राह्मण महासभा पूरे वर्ष कार्य करती है जिसमें प्रतिभावान छात्र छात्रा सम्मान समारोह अगस्त माह में किया जाएगा व सामूहिक संगोष्ठी की जाएगी। सद्सयता अभियान में अजमेर ज़िला प्रथम स्थान रहा। किशनगढ़ विधानसभा में हम जातीयें आधार पर दूसरे स्थान पर आते है। हम पार्टी की बात नहीं करते हमारा धर्म है कि हम ब्राह्मण नेता को टिकिट दिलाने से लेकर जिताने तक की हम सभी समाज बंधुओं की जिम्मेदारी रहेगी।उपस्थित समाज बांधुवों व मंचथ अतिथियों व् खंडेलवाल समाज गौड़ समाज गुर्जर गौड़ समाज सारस्वत समाज दाधीच समाज आदि गौड़ हरियाणा समाज शक्दविपीय मंग ब्राह्मण समाज आदि गौड़ समाज पाराशर समाज आदि घटक समाज द्वारा चन्द्र शेखर शर्मा जी का माल्यार्पण साफ़ा बंधन कर स्वागत किया गया।धन्यवाद सुशील दाधीच तिलोनिया ज़िला महामंत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शपथ ग्रहण समारोह में  प्रदेश महामंत्री रोशन लाल शर्मा , प्रदेश युवा अध्यक्ष नीतीश शर्मा और किशनगढ़ संघ के अध्यक्ष  चन्द्र शेखर शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र हरितवाल, राकेश टण्डन, अजमेर ज़िला देहात अध्यक्ष सुशील दाधीच, तिलोनीया कार्यकारी अध्यक्ष कपिल चोटिया, महामंत्री बालमुकुद शर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, देवीलाल शास्त्री, गोपाल प्रधान, रवि काकड़ा, राधेश्यम शर्मा, भवरगोपाल गोड़, मनीष कोशिक, रमाकान्त राजू शर्मा, जुगलकिशोर, रमेश चंदू ,भवर लाल शर्मा, सुनील रुँथला, राहुल शर्मा, शुभम पराशर, राजेश शर्मा, एसएन पारीक दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल, गोविंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित पुष्पहार पहनाकर किया। जिसमें पण्डित देवीलाल शास्त्री द्वारा स्वस्तिक वाचन किया गया।


    Previous
    Next

    Related Posts