


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि इस सरकार ने झूंठे वादे और किसानों, बेरोजगारों से धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत सरकार महिला और दलित विरोधी सरकार है। प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं ,युवा परेशान हैं किसान कर्ज में डूबा हुआ है, किसान की जमीन नीलाम हो रही है ,लेकिन प्रदेश के मुखिया को इसकी कोई चिंता नहीं है।
रविवार को सीकर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री फोटोशूट करवा रहे है । जिस जिले में मैं बैठा हूं उस जिले से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आते हैं। जिनके कार्यकाल में उनके परिवार वालों को काफी लाभ पहुंचा और उनके रिश्तेदार अधिकारी बनते गए । पेपर लीक और इंटरव्यू मे सेंटिंग कांग्रेस का काम रहा है।
भाजपा प्रभारी अरूण सिंह ने कहा प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब है ,किसानों की जमीन नीलाम हो रही हैं गहलोत जी को किसानों की कोई चिंता नहीं है । बाजरे की खरीद नही हुई है। जिससे किसानों को नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न चरम पर है। थानागाजी, करौली, जोधपुर,उदयपुर की की रेप की घटनाऐं प्रदेश को शर्मसार कर रही है ।जब सदन मे एक मंत्री ने महिलाओं के रेप मामले में राजस्थान को मर्दो का प्रदेश बताने वाले मंत्री का इस्तीफा लेते तो आज प्रदेश में अपराधों में सुधार होता।
प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा ,अत्याचार की हकीकत बताने वाले वफादार मंत्री को हटाना गहलोत की महिला विरोधी मानसिकता दर्शाता है ।
उन्होंने कहा कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है ,महिलाओ युवाओं के मन मे आक्रोश है मुख्यमंत्री असंवेदनशील है इसलिए उन्हें तो इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडो माफियाओं का राज है और गहलोत ने विकास क़ो ठप्प कर दिया है। चारो ओर लूट ही लूट मची है। हम विकास के आधार पर सरकार बनाऐंगे।