


मानसरोवर क्षेत्र में इन दिनों खुले आम चोरियों,मोबाइल और चैन छीनने की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही है। शिप्रा पथ पुलिस थाने की स्थिति बड़ी देनी है। गस्त पूरी तरह से नहीं होती है यहां का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है ।
21 जुलाई को रात्रि को 9:10 बजे लहर इसरानी अपने पुत्र संजय इसरानी के साथ एसएफएस कॉलोनी,कबीर मार्ग पर टहल रही थीऔर मोबाइल फोन से अपनी चाची के साथ बात कर रही थी तभी अचानक दो बाइक सवार पीछे से आए और मेरा फोन झपट्टा मारकर छीन कर ले गए। मेरा मोबाइल विवो कंपनी का है जिसमें 2 सिम लगी हुई है। जब पीड़िता लहर इसरानी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने शिप्रा पथ थाने पहुंची तो एसएचओ नेमीचंद के निर्देश पर थाने में एफआईआर दर्ज करने की जगह गुमशुदगी की रोजनामचा रिपोर्ट बना कर दे दी।
इस बात की जानकारी जब लहर इस रनी ने पिता जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता और 20 सूत्री कार्यक्रम की राज्य स्तरीय कमेटी के सदस्य हैं ने एसएचओ नेमी चंद को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो कहते हैं कि थाने में जाते ही एफआईआर दर्ज होगी लेकिन दर्ज नहीं की गई उन्होंने जब नाराजगी के बाद एसएचओ नेमीचंद ने दूसरे दिन एफ आई आर दर्ज कर प्रति जारी की। लेकिन के बाद कोई जांच नहीं की गई।