


सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई की । जस्टिस बीआर गवाई और प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है। इस पर 10 दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। अगली सुनवाई 4 अगस्त को तय की गई है।
राहुल गांधी ने सूरत सेशन कोर्ट और गुजरात हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 15 जुलाई को याचिका दर्ज की है । वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में केविट लगाई थी और सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया था कि उन्हें सुने बिना कार्रवाई नहीं की जाए।
राहुल के अधिवक्ता मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की शीघ्र सुनवाई का आग्रह किया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया था कि राहुल गांधी लोकसभा के मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं ऐसे में लोकसभा की सदस्यता बहाल करने के लिए लगाई गई याचिका पर शीघ्र सुनवाई कर निर्णय दिया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि केंद्र सरकार वायनाड से उपचुनाव की घोषणा भी कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दूसरे पर उसने बिना कोई निर्णय नहीं दिया जा सकता है ।