


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हॉस्पिटल रोड स्थित कार्यालय पर पाली, सिरोही, नागौर जिला कांग्रेस कमेटियों के प्रमुख नेतागण एवं पदाधिकारीगण की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों हेतु ली गई।
बैठक में एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिव व सह प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, श्रीमती अमृता धवन भी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर फीडबैक लिया गया तथा तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। विधानसभा क्षेत्रवार तथा ब्लॉक स्तर तक बैठक लेकर रोड मैप तैयार करने के निर्देश प्रदान किए जाकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी कार्यक्रम एवं विधानसभा चुनाव हेतु मुख्य मुद्दों पर विस्तृत विश्लेषण के साथ चर्चा की गई तथा स्थानीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।