Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कराने के लिए राष्ट्रपति और गुजरात के राज्यपाल को लिखा खून से पोस्टकार्ड


कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कराने के लिए राष्ट्रपति और गुजरात के राज्यपाल को लिखा खून से पोस्टकार्ड

हनुमानगढ़ जिले की संगरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता जगदीश वर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने  कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं की गुरुवार को एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनसे खून से पोस्टकार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गुजरात के राज्यपाल को पत्र लिखकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल करने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल को एक अभियान चलाकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने के लिए पोस्टकार्ड अभियान कांग्रेस नेता जगदीश वर्मा  के नेतृत्व में चलाया था। इस अभियान के तहत 30 हजार पोस्ट का राष्ट्रपति और गुजरात के राज्यपाल को लिखे थे।  उस समय जगदीश वर्मा और उनकी टीम ने यह संकल्प किया था कि अगर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल नहीं की गई तो वह खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजेंगे। इसी संकल्पित है गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खून से पत्र लिखा है। 

इस अभियान में पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार, जसकरण सिंह सलवारा, विनोद कुमार रसूवाला, भूप सिंह ढाबा, लियाकत अली गुड़िया, रामकुमार सिद्ध, सरपंच बोलावली, सीता राम जाखड़, अनिल कुमार सरपंच नगराना, संजय बाल्मीकि, भीमसेन सरपंच पंचायत रतन, रोहित स्वामी सरपंच अमरपुरा, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत नगराना उग्रसेन भादू, नानकराम जी पूर्व सरपंच साबू आना, गुरपाल सिंह भूरा ढाबा, हंसराज वर्मा, पार्षद संगरिया, प्रदेश सचिव सोहन लाल और वकील सिंह भाटी, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र भोमिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील वर्मा, इंद्राज विश्नोई, अंतराम, महावीर राव सांवरिया और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं  मौजूद रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts