


एमआई रोड पर स्थित गणपति प्लाजा के सामने 5 मंजिला धर्मा हाइट नाम की बिल्डिंग से शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विधायकपुरी थाने के थाना इंचार्ज भरत सिंह ने महिला के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। यह महिला महिला सीढ़ियों के रास्ते से होती हुई छत पर पहुंची थी। वहां मौजूद चौकीदार की बेटी ने उसे देख लिया था जब तक अपने पिता को सूचना देती कि उस महिला ने पांच मंजिला से कूदकर आत्महत्या कर ली ।
5 मंजिला भवन के कूदने से महिला के सिर में चोट आने के कारण उसकी मौत हुई है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं होने के कारण फ़िलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह महिला कौन है और क्यों आई थी।