


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लंबे इंतजार के बाद प्रदेश चुनाव कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और डॉक्टर सीपी जोशी सहित गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थित नेताओं को स्थान दिया गया है।
कमेटी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नजदीक रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और आसाम के प्रभारी रहे भंवर जितेंद्र सिंह, पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी और गुजरात के प्रभारी डॉ रघु शर्मा को कमेटी में स्थान दिया गया है।
यह बात सही है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने युवाओं के साथ साथ सभी जाति के लोगों को इस चुनाव समिति में लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ज्यादा लोग शामिल हुए हैं । 15 मंत्रियों को स्थान दिया गया है।
सीएम गहलोत ने अपने निवास पर प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से चुनाव समिति को लेकर गोपनीय स्तर पर बातचीत कर आगामी रणनीति तैयार की है।
चुनाव समिति में महिलाओं के नाम पर दो मंत्री महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को लिया है। यह दोनों मंत्री ममता भूपेश अनुसूचित जाति से और शकुंतला रावत गुर्जर जाति आती है।युवाओं के नाम पर राज्यसभा के सदस्य नीरज डांगी अनुसूचित जाति, खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना गुर्जर जाति से, राष्ट्रीय मंत्री और बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर जो गुर्जर जाति से, खान मंत्री प्रमोद भाया जैन वैश्य समाज से, पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा,सीडब्ल्यूसी के सदस्य रहे रघुवीर मीणा दोनों अनुसूचित जनजाति से, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व प्रतिपक्ष के नेता रहे रामेश्वर डूडी, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तुनवाल शामिल है।
50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्नाटक का चुनाव देख चुके मोहन प्रकाश, श्रम राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल दोनों अनुसूचित जाति से आते हैं । उन्हें शामिल किया है। इस बार 70 बार वाले नेताओं को शामिल नहीं किया गया है। कहने को तो वर्तमान में कांग्रेस के अध्यक्ष रहे डॉ चंद्रभान, गिरजा व्यास, नारायण सिंह और डॉ. बी डी कल्ला मौजूद है इसके अलावा डॉक्टर सीपी जोशी विधानसभा के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें इस कमेटी का हिस्सा नहीं बनाया गया है।