


सीकर जिले के रामगढ़ शेखावटी इलाके में गुरुवार रात को बीकानेर से 6 ज्वेलर्स की दुकानों को लूटकर भागे डकैतों और पुलिस के बीच जमकर मुठभेड़ होने की जानकारी सामने आई है। इस मुठभेड़ में एक डकैत की मौत हो गई है जबकि बाकी फरार हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के डूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव मोमासर में देखे थे ज्वेलर्स की 6 दुकानों पर डाका डाल रहे थे। जिन्हें ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी इसके बाद बीकानेर, चूरू और सीकर की संयुक्त पुलिस टीमों ने उनका पीछा किया और रतनगढ़ में ले लिया गया ।
गुरुवार रात करीब 2:00 बजे की है डकैतों को जागरण से लौट रहे ग्रामीणों ने देख लिया था पूर्णविराम जिन्हें देख उन्होंने शोर मचाया तो डकैतों ने बंदूक दिखाकर धमकाया और वहां से भागने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस चौकी को सूचना दी तो मोमासर चौकी के जवानों ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए पूरन थाना अधिकारी श्री डूंगरगढ़ को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने निजी गाड़ी लेकर लुटेरों का पीछा किया।
डूंगरगढ़ पुलिस की सूचना पर चूरू जिला पुलिस भी सक्रिय हुई और मोमासर से भागकर हाईवे पर आने वाले डकैतों को राजलदेसर में ही चयनित कर लिया। यहां से पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया रतनगढ़ पुलिस ने आगे घेर लिया। पुलिस से गिरे डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग की और नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। बदमाश हाईवे छोड़ते हुए रोलसाहबसर से ढांढऩ रोड होते हुए भागने का प्रयास किया। ढांढऩ शक्तिपीठ की ओरण भूमि के पास इनका सामना रामगढ़ पुलिस से हुआ। जहां भी दोनों पक्षों में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक डकैत ढेर हो गया। जबकि बाकी भाग गए। पुलिस का अब भी सर्च अभियान जारी है।
रामगढ़ में पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ही अंधाधुंध फायरिंग का दौर शुरू हो गया। राजस्थान पुलिस की तबाड़तोड़ फायरिंग से एक डकैत मारा गया बाकी अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में घुस गए। इनका अभी सर्च अभियान चल रहा है। फतेहपुर उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार विद्यार्थी, रामगढ़ थाना अधिकारी हेमराज मीणा सहित आसपास के थानों की पुलिस भी रामगढ़ पहुंच गई है।