Saturday, 29 August 2026

जयपुर में भूकंप के झटके, लोग घरों के बाहर आए


जयपुर में भूकंप के झटके, लोग घरों के बाहर आए

जयपुर में शुक्रवार को सुबह 4:09 बजे पर भूकंप के तेज झटके महसूस  किए गए। इसके बाद  कुछ देर रुक रुक कर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए लोग डर कर घर के बाहर आ गए। इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई है। कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

जयपुर में किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलोजी के अनुसार तीन झटके आए हैं। भूकंप का पहला झटका 4:09 पर आया, जिसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। दूसरा झटका 4:22 पर आया, जिसकी तीव्रता 3.2 और तीसरा झटका 4:25 पर आया, जो 3.4 तीव्रता का था।

Previous
Next

Related Posts