Saturday, 29 August 2026

वार्ड 63 में लगातार चोरी से जनता परेशान,मानसरोवर थाने में दिया ज्ञापन


वार्ड 63 में लगातार चोरी से जनता परेशान,मानसरोवर थाने में दिया ज्ञापन

मानसरोवर थाना स्थित गजसिंहपुरा में लगातार आपराधिक एवं चोरी की गतिविधियों से आमजन परेशान है । आए दिन लूट मारपीट चोरी जैसी वारदात से लोगों में दहशत है।कई बार पुलिस को शिकायत भी की गई। लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई, ऐसे में गुरुवार को स्थानीय लोगों ने वार्ड नंबर 63 के भाजपा पार्षद पीयूष किराडू के नेतृत्व में मानसरोवर थाने में थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया। 

पार्षद पीयूष किराडू ने बताया कि वार्ड में आए दिन आपराधिक गतिविधियां चोरी लूटपाट मारपीट जैसी वारदातें होती रहती है जिससे लोगों में दहशत है।

मानसरोवर थाना प्रभारी को ज्ञापन देने वालों में नारायण सिंह, श्याम सिंह चौहान, दीपक शर्मा, रतन चौधरी, महावीर सिंह, सुखदेव, हनुमान प्रसाद, वीरपाल चौधरी, रामू, जगदीश प्रजापत, लक्ष्मण जिंदोलिया सहित अन्य लोग  शामिल रहे।

Previous
Next

Related Posts