Saturday, 29 August 2026

जैगुआर ने 25 लोगों को कुचला, 9 लोगों की मौत 15 हुए घायल, अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज की है घटना


जैगुआर ने 25 लोगों को कुचला, 9 लोगों की मौत 15 हुए घायल, अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज की है घटना

अहमदाबाद  के एस्कॉन ब्रिज पर बुधवार देर रात को जैगुआर ने 25 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। मरने वालों में एक पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड भी शामिल है। टक्कर के कारण लोग 30 फुट जा गिरे।

इस्कॉन ब्रिज पर महिंद्रा थार कार एकदम पर के पीछे से टकरा गई इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी तभी राजपथ क्लब की ओर से 160 किलोमीटर प्रति स्पीड से आ रही जैगुआर ने भीड़ को कुचल दिया। 6 की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। 

हादसे में जैगुआर का ड्राइवर भी जख्मी हो गया जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैगुआर में 2 लड़के एक लड़की थी। भीड़ ने दोनों लड़कों की पिटाई की और लड़की वहां से गायब हो गई।


    Previous
    Next

    Related Posts