Saturday, 29 August 2026

ओसियां में परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या और जलाया,मंत्री के बयान पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, जवाब से असंतुष्ट किया वाकआउट


ओसियां में परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या और जलाया,मंत्री के बयान पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, जवाब से असंतुष्ट किया वाकआउट

जोधपुर जिले के ओसियां थाना क्षेत्र के रामनगर चौरई गांव में बुधवार 19 जुलाई को तड़के 3:00 बजे जमीन के विवाद के चलते भतीजे  ने  पूराराम जाट, उसकी पत्नी भंवरी देवी, पुत्र वधू धापू और 6 महीने के बेटे मनीष की धारदार हथियार द्वारा हत्या की और उसके बाद जो  झोपड़ी में आग लगा दी।

संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में शाम 5:00 बजे बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उसके भतीजे 19 वर्षीय पप्पू को गिरफ्तार किया है। उसने जांच में इस बात को स्वीकार किया है। इस मामले में ओसियां थाने में मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा मौके पर पोस्टमार्टम कराया  गया है। मामला अत्यंत गंभीर होने के कारण राज्य सरकार की ओर से एडीजी क्राइम को मौके पर भेजा गया है। वर्तमान में संभागीय आयुक्त, डीआईजी, कलेक्टर एसपी और पुलिस फोर्स तैनात है।

प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले में सवाल करने के लिए खड़े हुए तो सभापति राजेंद्र पारीक ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने स्टेटमेंट के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए थे। ऐसे में आपको मैं प्रश्न करने का मौका नहीं दे सकता। इस बात का प्रतिपक्ष के सदस्यों ने विरोध किया और आसन के समक्ष नारेबाजी शुरू की उसके बाद कुछ देर बाद विरोध करते हुए मंत्री के बयान से संतुष्ट होकर विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि शून्यकाल के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग ने यह मामला पॉइंट ऑफ इंफॉर्मेशन के माध्यम से उठाया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने मामले को गंभीर बताते हुए संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल से इस मामले में  सरकार को शाम 5:00 बजे बयान देने के लिए निर्देश दिए गए थे ।

Previous
Next

Related Posts