


भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने मंगलवार को मध्यान्ह पूर्व जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सीकर का पदभार ग्रहण कर लिया है।
वे श्रीगंगानगर से जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पद से स्थानान्तरित होकर आए है। अतिरिक्त जिला कलक्टर सीकर राकेश कुमार ने जिला कलक्टर स्वामी को पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला कलक्टर की अगवानी कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । इस दौरान सहायक निदेशक सांख्यिकी डाॅ. अनिल शर्मा,एपीआरओ राकेश कुमार ढाका, जिला कलेक्टर के निजी सहायक सर्वेश माथुर,सूचना सहायक प्रवीण जांगिड़, सांवरमल,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश माथुर उपस्थित रहें।
सीकर के जिला कलक्टर सौरव स्वामी ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण करने से पहले जिला कलेक्टर स्वामी खाटू श्याम मंदिर के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर जिले की खुशहाली की कामना की।
जिला कलक्टर सौरव स्वामी ने कहां की मैंने खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर वहां की स्थिति का जायजा लिया है । उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति को और सुधारा जाएगा इसे कि आम श्रद्धालु को सुविधा पूर्वक दर्शन की हो सके। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता होगी कि विधानसभा के चुनाव शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से कराए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले इसके प्रयास होंगे और नियमित निगरानी रखी जाएगी।