Saturday, 29 August 2026

अपहरण-हनी ट्रैप और दो लाख की फिरौती मांगने वाला मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, कार बरामद


अपहरण-हनी ट्रैप और दो लाख की फिरौती मांगने वाला मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, कार बरामद

अलवर में हनी ट्रैप कर युवक को अगवा करने और परिजनों से 2 लाख की फिरौती की मांग करने के मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 8 घंटे के अंदर अगवा युवक को सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे से डिटेन कर मुख्य अभियुक्त सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है।

एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कालूराम उर्फ कालो पुत्र कमलेश मीना (27) और समय सिंह पुत्र कालूराम गुर्जर (19) थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कार, फर्जी नंबर प्लेट और वारदात में काम में लिये गए मोबाइल जब्त किए गए।

एसपी शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को अगवा युवक के भाई ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई हेमंत एमआईए स्थित कंपनी से डॉक्टर को दिखाने कहकर गया था। उसके बाद घर नही आया। रात 12:00 बजे उसके मोबाइल से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर हेमंत को बंधक बनाने और छोड़ने की एवज में 2 लाख मांगे। बदमाशों ने पहले ऑनलाइन बाद में पैसे लेकर आने को कहा। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पर घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीम द्वारा आरोपी कालूराम उर्फ कालो और समय सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में सामने आया कि सोशल मीडिया के जरिए बदमाशों ने पीड़ित के साथ संपर्क किया और चैटिंग के बाद उन्होंने एक महिला से पीड़ित की बात कराई। बाद में उसे दोसा-सवाई माधोपुर बॉर्डर पर जस्टाना मोड़ बुलाया। जहां योजना के अनुसार आरोपी उसे कार ने पटक ले गए और फिरौती के लिए परिजनों से 2 लाख रूपयों की मांग की। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फर्जी मोबाइल नंबर और गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी।

Previous
Next

Related Posts