


वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दलों ने मंगलवार को बेंगलुरु में बैठक आयोजित कर अपने नए गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस INDIA की घोषणा की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नए गठबंधन की घोषणा की।उन्होंने कहा कि समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी और एक कार्यालय शीघ्र बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली अगली बैठक में होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की एजेंसी ईडी और सीबीआई आदि को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि कि राजनीतिक दलों में भेद है लेकिन हम देश को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती पटना में 16 दल के और अब बढ़कर 26 हो गए। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे।
उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि राहुल, ममता सब सहमत है और वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे और रिजल्ट भी पक्ष में आएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल समन्वय के लिए 11 लोगों की कमेटी बनेगी इसका नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला बाद में किया जाएगा। मुंबई की बैठक में ही समन्वय समिति के 11 सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश में दलित, हिंदू मुस्लिम हर किसी की जिंदगी खतरे में है। दिल्ली, बंगाल और मणिपुर में सरकार बेचना खरीदना यही काम किया है हमारे गठबंधन का नाम इंडिया है और भाजपा क्या तुम इंडिया को चैलेंज करोगे ?
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहां की 9 साल में केंद्र सरकार ने हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया है उन्होंने कहां की एयरपोर्ट, जहाज, आसमान, धरती सब बेच दिया है। देश का हर वर्ग दुखी है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कि हम देश को बताने आए हैं कि मैं और हूं ना। उन्होंने कहा कि देश हमारा परिवार है हम अपने परिवार को बचाने के लिए एकत्रित हुए हैं।
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा आज देश की आवाज दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया नाम इसलिए चुना है कि उनकी लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच होगी। उन्होंने कहा कि जब इंडिया के खिलाफ कोई खड़ा होता है तो जीता कर किसकी होती है यह आपको पता है। बाकी दलों ने भी नए गठबंधन के नाम का समर्थन किया है।