Saturday, 29 August 2026

अभाविप का राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 6 कार्यकर्ता, दो राहगीर और 2 पुलिसकर्मी चोटिल,आधा दर्जन गिरफ्तार


अभाविप का राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 6 कार्यकर्ता, दो  राहगीर और 2 पुलिसकर्मी चोटिल,आधा दर्जन गिरफ्तार

जोधपुर गैंगरेप मामले में गहलोत सरकार के राजनैतिक दबाव और षड्यंत्र के खिलाफ जयपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने  राजस्थान विश्वविद्यालय के  गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर जाने की कोशिश कर रही थी कि पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेड तोड़कर पुलिस से धक्का-मुक्की करने के बाद लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में 6 अभाविप  के कार्यकर्ता, दो राहगीर और 2 पुलिसकर्मियों चोटिल हो गए ।

लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार सिंह मीणा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस  ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ विश्वविद्यालय के भाग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात है।

Previous
Next

Related Posts