Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के बेंगलुरु के रात्रि भोज में विपक्ष के 26 नेता पहुंचे, सोनिया गांधी ने किया सभी नेताओं का अभिवादन


कांग्रेस के बेंगलुरु के रात्रि भोज में विपक्ष के 26 नेता पहुंचे, सोनिया गांधी ने किया सभी नेताओं का अभिवादन

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सोमवार को बेंगलुरु में विपक्षी दलों के नेताओं को कांग्रेस की ओर से रात्रि भोज दिया गया। इस रात्रि भोज में सोनिया गांधी भी उपस्थित रहे । 

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल उपस्थित रहे। कांग्रेस के रात्रि भोज में 26 दलों के नेता पहुंचे इसमें लालू प्रसाद यादव,  दिल्ली के सीएम अरविंद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन,समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव,पीडीपी की  नेता महबूबा मुफ्ती,सीपीआई के  दी राजा, सीपीआईएम के येचुरी सहित कई नेता शामिल हुए। मंगलवार को विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस बैठक में शरद पवार  मंगलवार को सीधे ही शामिल होंगे।

    Previous
    Next

    Related Posts