Saturday, 29 August 2026

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में सांगानेर विधानसभा का सबसे अनोखा धार्मिक विप्र चरण वंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न


प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में सांगानेर विधानसभा का सबसे अनोखा धार्मिक विप्र चरण वंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

प्रदेश कांग्रेस महासचिव व सांगानेर जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में सांगानेर विधान सभा में विप्र चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को  किया गया । इस चरण वंदन कार्यक्रम में क़रीबन 1100 मंदिरो के पुजारी और पूजा पाठ करने वाले ब्राह्मणों ने शिरकत की । 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के के समक्ष दीप जला कर उनकी आरती उतार कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया | इस दोरान भगवान के भजनो को सुनकर सभी मौजूद ब्राह्मण श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया । इस सम्मान समारोह में आय हुए समस्त ब्राह्मण गण काफी प्रफुल्लित नज़र आ रहे थे। इस तरह को पहला ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम सांगानेर विधानसभा में करने के लिए जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज और उनकी धर्मपत्नी कल्पना भारद्वाज  का सबने आभार भी व्यक्त किया ।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज और पत्नी कल्पना भारद्वाज , बेटे कार्तिकेय भारद्वाज , बहन डॉ. अजपा और भाई अभिषेक भारद्वाज ने  सभी ब्रह्मजनों पर पुष्प वर्षा कर, दुपट्टा पहना कर, मोमेंटो दिया साथ ही दक्षिणा देकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया । 

कार्यक्रम के पश्तात  जनसेवक पुष्पेंद्र भारद्वाज अपनी धर्मपत्नी सहित सभी मौजूद ब्रह्मजनो को खाने में पुरुषकारी कर  अपने हाथो से भोजन प्रसादी करवाई । 

हजारों की संख्या मे उपस्थित ब्रह्मजनों के द्वारा भगवान परशुराम जी के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा । ऐसा समारोह सांगानेर विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज द्वारा पहली बार आयोजित किया गया जहां ऐसे विद्वान ब्रह्मजनो का सम्मान समारोह देख कर सभी अभिभूत हो गए। 

इस अनोखे  धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूरे विधानसभा के सभी छोटे बड़े मंदिरों के महंत, पुजारी और पूजा पाठ करने वाले सैकड़ो ब्राह्मण शामिल हुए ।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य रमेश भारद्वाज , कमल चोटिया और पंडित दिनेश शर्मा ने किया।

Previous
Next

Related Posts