Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम राजे मिली पीएम मोदी की सभा में गम्भीर घायल हुए युवकों से की मुलाकात, जाने हाल और परिवार जनों को दिलाया विश्वास शीघ्र होंगे स्वस्थ


पूर्व सीएम राजे मिली पीएम मोदी की सभा में गम्भीर घायल हुए युवकों से की मुलाकात, जाने हाल और परिवार जनों को दिलाया विश्वास शीघ्र होंगे स्वस्थ

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे रविवार को महात्मा गांधी अस्पताल पहुँची।जहां उन्होंने  पीएम मोदी की सभा में गत 8 जुलाई को गम्भीर रूप से घायल हुए युवकों की कुशल क्षेम पूछी। 

उल्लेखनीय है कि कई लोग बस में सवार हो कर मोदी जी की सभा में भाग लेने जा रहे थे,जो सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।वे जिस बस में सवार थे,उसको लूणकरणसर में एक ट्रोले ने टक्कर मार दी थी।सभी घायल रायसिंहनगर के थे,जिन्हें उसी वक्त बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,जिनसे मिलने श्रीमती राजे उस वक्त भी पीबीएम अस्पताल पहुँची थी।

उन्होंने तब सभी गम्भीर घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता भी की थी और वादा किया था कि सबके इलाज में वे पूरी मदद करेंगी।

उनमें से 2 युवक विजय पाल और बलकार सिंह की हालत नाज़ुक हो गई। जिन्हें श्रीमती राजे ने 2 दिन पूर्व जयपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया और वे रविवार को उनकी कुशलक्षेम पूछने गई। उन्होंने चिकित्सकों से उनके ईलाज के बारे में भी बातचीत की।परिजनों को विश्वास दिलाया कि दोनों जल्द ही स्वस्थ होंगे। उनके साथ राय सिंह नगर विधायक बलवीर लूथरा भी थे।

Previous
Next

Related Posts