


ग्लोबल बिजनेस के इस दौर में उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप बिजनेस को डालने और कारोबार को आगे बढ़ाने के मकसद से 20 से 23 जुलाई एक विशेष कार्याक्रम ‘व्यापारी टू सीईओ रिट्रीट 3.0‘ का आयोजन होने जा रहा है।
जयपुर के टोक रोड स्थित क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित इस चार दिवसीय कार्याक्रम में देशभर के सैकड़ों व्यापारी हिस्सा लेंगे। बिजनेस और लीडरशिप कोच, राहुल मालोदिया इन सभी व्यापारियों को सफलता का गुरुमंत्र देंगे। की वो कैसे एक व्यापारी से सीईओ बन सकते हैं और विभिन्न सत्रों के जरिए व्यापारीयों के विभिन्न जटिल मुद्दों पर विचार-विमर्श कर व्यापार को आगे बढ़ने के समाधान व सुझाव बताएंगे। वर्तमान में बाजार के साथ साथ उपभोक्ता की पसंद में काफी तेजी से बदलाव आ रहा है।
कार्यक्रम के पहले दिन माइंड रीडर,और यूट्यूबर, सुहानी शाह मेजिकल थेरेपी से बिजनेस एंटरप्रेन्योर का मनोरंजन करेगी। दूसरे दिन, लाइफ कोच, संजीव सचदेव ‘लर्न डी आर्ट ऑफ बिजनेस माइंडसेट‘ सत्र लेंगे। इसके अलावा तीसरे दिन नुट्रिशन कोच, कुश्वेन्द्र सिंह चौहान ‘बिल्ड यौर वेल्थ बाय फिक्सिंग हेल्थ‘ टॉपिक पर रौशनी डालेंगें।
राहुल मालोदिया देश के जाने माने बिजनेस एंड लीडरशिप कोच होने के साथ-साथ कई नेश्नल और इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किये जा चुके हैं। उनके सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स भी हैं।