


महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा और महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एंव पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष तारा भंडारी उपस्थित रही।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की नाकारा गहलोत सरकार को उखाड फेंकने में अहम भूमिका निभाएगा। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पांच महत्वपूर्ण विषयों पर आपको ध्यान देना होगा। जिसमें संगठन की पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रदेश की मौजूदा समस्याओं पर संगठित होकर काम करना। रक्षाबंधन पर्व पर सामूहिक रूप से भाईयों को राखी बांधकर प्रदेश की तमाम महिलाआंे की सुरक्षा का संकल्प दिलाना।
महिलाओं, वंचितों और पीडित लोगों के लिए संचालित एनजीओ से संपर्क साधकर सभी विषयों पर काम करना। सभी जिलों में पीडितों को न्याय दिलाने के लिए जिला स्तर पर मुहिम चलाना प्रेसवार्ता आयोजित करना। इसके अलावा प्रदेश में 19 ऐसी शीटे हैं, जहां भाजपा लगातार पिछड रही हैं। उन सभी शीटों पर महिला मोर्चा की टीम के साथ मिलकर काम करना।
सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने महिलाओ के लिए पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी सौगातें दी हैं।
प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि भाजपा व्यक्तिवादी पार्टी नहीं है, भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। संगठन में नई टीमें बनना परंपरा और प्रक्रिया का हिस्सा हैं। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी को अपनी टीम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जुट जाना चाहिए। मोर्चों में काम करने का अनुभव राजनीती के लिए बेेहतरीन मौका होता हैं यहां से कार्यकर्ता को सीखने का मौका मिलता है। महिलांए देश की आधी आबादी हैं। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने मातृशक्ति के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। हम सभी को विजय संकल्प लेकर प्रदेश की महिला विरोधी गहलोत सरकार को उखाड फेंकना है।
महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलना यदि कहीं संभव है तो वह भाजपा में ही संभव है। मुझे संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। आगामी विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत के साथ हम प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। समारोह में प्रदेशभर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी एंव सैंकडो कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।