Saturday, 29 August 2026

भाजपा विधायक दल और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक: मैं और मेरा छोड़ो, पार्टी की जीत के लिए एकता के साथ काम करने की जरूरत: जेपी नड्डा


भाजपा विधायक दल और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक: मैं और मेरा छोड़ो, पार्टी  की जीत के लिए एकता के साथ काम करने की जरूरत: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अब मैं और मेरा छोड़कर सभी लोग एकता के साथ संयुक्त रूप से काम करें। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए अपने मतभेदों को भुलाकर सभी को साथ आना पड़ेगा। 

रविवार को  जेपी नड्डा ने भाजपा के विधायक दल और नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि एससी और एसटी के लोगों को साथ लेकर चलना पड़ेगा उनकी बात सुननी पड़ेगी और हमें उनके साथ रहकर की पार्टी की रीति नीति के अनुरूप कार्य करना पड़ेगा।

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अगर किसी को चुनाव लड़ना है तो वह अपने चुनाव पर ही फोकस रखें । उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को मजबूती के साथ काम करना पड़ेगा उनका कहना था कि जो ने पद संगठन में मिला है अब उन्हें चुनावी प्रक्रिया से दूर हो जाना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में टिकट वितरण के समय ऐसा मतभेद उभर कर सामने नहीं आए।

जेपी नड्डा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद रहे लेकिन उन्हें बीच में फोन के कारण बाहर आना पड़ा तो यह चर्चा जोरों पर होने लगी कि क्या वसुंधरा जी के नाराज होने की बात तो सामने नहीं आ रही है। कुछ देर बाद वसुंधरा जी फिर से बैठक में शामिल हो गई। इसी के साथ उनकी चर्चाओं की स्थिति भी बाद में थम गई। लेकिन अभी भी वसुंधरा राजे की स्थिति जेपी नड्डा स्पष्ट नहीं कर पाए।

Previous
Next

Related Posts